Article Image
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण
केकड़ी, 23 मई। जिला अस्पताल का गुरुवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर दिनेश धाकड़ द्वारा निरीक्षण किया गया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर दिनेश
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 23, 2024 • 7:02 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 23 मई। जिला अस्पताल का गुरुवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर दिनेश धाकड़ द्वारा निरीक्षण किया गया।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर दिनेश धाकड़ ने गुरुवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में मौसमी बीमारियों के उपचार की समीक्षा की गई। तेज गर्मी के कारण बीमार व्यक्तियों का उपचार तत्काल करने के निर्देश दिए। मरिजों के साथ चर्चा कर चिकित्सा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निःशुल्क दवा योजना एवं जांच योजना से प्रत्येक मरीज को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।


उन्होंने चिकित्सकों एवं कार्मिकों को समय का पाबन्द होने के लिए कहा। कर्तव्य के प्रति उदासीनता रखने वाले व्यक्तियों कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

जिला अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक सहित अन्य चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement