Article Image
अजमेर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक शाखा केकड़ी पर व्यवस्थापकों का धरना चौथे दिन भी जारी
केकड़ी, 4 जून - अजमेर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, शाखा केकड़ी के अधीन कार्यरत ग्राम सेवा सहकारी समितियों के समस्त व्यवस्थापक, सहायक व्यवस्थापक एवं सेल्
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 04, 2025 • 3:09 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 4 जून - अजमेर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, शाखा केकड़ी के अधीन कार्यरत ग्राम सेवा सहकारी समितियों के समस्त व्यवस्थापक, सहायक व्यवस्थापक एवं सेल्समैनों ने अपनी लंबित मांगों के समाधान की मांग को लेकर बैंक से संबंधित समस्त कार्यों का बहिष्कार करते हुए धरना जारी रखा। यह धरना गत चार दिनों से लगातार बैंक गेट के बाहर जारी है। कर्मचारियों ने बताया कि वर्ष 2017 के बाद से अजमेर सीसीबी के माध्यम से समितियों के व्यवस्थापकों की स्क्रीनिंग नहीं की गई है, जबकि राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार कई जिलों में वर्ष 2022 में यह प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। इसके बावजूद अजमेर जिले में इसे लेकर अनदेखी की जा रही है। बैंक प्रशासन ने भले ही 3 अप्रैल 2025 को अस्थायी रूप से वित्तीय कार्यभार सौंपा लेकिन यह भी सिर्फ दिखावा साबित हुआ।

धरने में केकड़ी ब्रांच की सभी 32 समितियों के व्यवस्थापक, सहायक व्यवस्थापक एवं सेल्समैन शामिल रहे जिनमें राजेश कुमार जाट, दीपराज सिंह, अनिल, विष्णु कुमार, महेन्द्र सिंह, चेनराज सिंह, भानु प्रताप सिंह, सुरेन्द्र कुमार जैन, सतीश कुमार, महावीर प्रसाद, अनिल, मुकेश धाकड़, महेन्द्र, महावीर, आसाराम, महावीर लोधा, राजेश सैनी, नरेंद्र, अनवर, भागचंद सैनी, बलवीर सहित अन्य समितियों के व्यवस्थापक व सहायक व्यवस्थापक भी उपस्थित रहे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें शीघ्र पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन को और भी व्यापक रूप दिया जाएगा।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement