Article Image
अजमेर रेंज में अपराधों में कमी, कानून व्यवस्था रही मजबूत
अजमेर रेंज में पुलिस की सक्रियता और बेहतर निगरानी के चलते अपराधों में उल्लेखनीय कमी आई है। उप महानिरीक्षक ओम प्रकाश के नेतृत्व में और पुलिस अधीक्षकों की सख्
Govind Vaishnav
Chief Editor
Mar 12, 2025 • 7:07 AM IST
Share This Story
अजमेर रेंज में पुलिस की सक्रियता और बेहतर निगरानी के चलते अपराधों में उल्लेखनीय कमी आई है। उप महानिरीक्षक ओम प्रकाश के नेतृत्व में और पुलिस अधीक्षकों की सख्त निगरानी से 28 फरवरी 2024 की तुलना में 28 फरवरी 2025 तक कई अपराधों में गिरावट दर्ज की गई है।

सामान्य अपराधों में 15.21% की कमी, गंभीर अपराधों में 4.45% की गिरावट, महिला अत्याचार के मामलों में 28.75% की कमी, अनुसूचित जाति के अपराधों में 7.86% और अनुसूचित जनजाति के अपराधों में 34.88% की गिरावट दर्ज की गई। संपत्ति संबंधी अपराधों में 25.55% और सड़क दुर्घटनाओं में 9.66% की कमी आई है। हालांकि विशेष अधिनियमों के तहत कार्यवाही में 3.95% की बढ़ोतरी हुई है। आबकारी अधिनियम के तहत मामलों में 12.56% की वृद्धि हुई, वहीं एनडीपीएस एक्ट के मामलों में 166.13% की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत मिलते हैं।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement
