Article Image
अजमेर-कोटा हाईवे पर अनियंत्रित ट्रेलर पलटा, चालक घायल, बड़ा हादसा टला
केकड़ी : अजमेर कोटा स्टेट हाईवे पर एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसके चलते चालक घायल हो गया तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग घटना
Govind Vaishnav
Chief Editor
Dec 21, 2024 • 3:39 AM IST
Share This Story
केकड़ी : अजमेर कोटा स्टेट हाईवे पर एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसके चलते चालक घायल हो गया तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग घटनास्थल पर पहुंचे और 108 ओर सरवाड़ पुलिस को घटना की सूचना दी राहगीरों ने घायल अवस्था में चालक को 108 की मदद से सरवाड़ अस्पताल पहुंचाया।

बीकानेर से कली भरकर एक ट्रेलर कोटा की तरफ जा रहा था इसी दौरान अजमेर कोटा स्टेट हाईवे पर सूरजपुरा चौराहे के पास गणेश भाटी एंड सन्स के सामने मोड पर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसके चलते ट्रेलर में भरे कली के कट्टे सड़क पर फैल गए । गनीमत यह रही कि जब यह हादसा हुआ उस वक्त सामने से कोई वाहन नहीं आ रहा था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक शराब के नशे में धूत था जिसके चलते सरवाड़ से ही ट्रेलर को लहराता हुआ आ रहा था और सूरजपुरा चौराहा आते-आते ट्रेलर पलटी खा गया । ट्रेलर के सड़क के बीचो-बीच पलटी खाने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग गई थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद और एएसआई रामधन ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना स्थल का मौका मुआयना किया और पुलिस जवानों ने अवरूद्ध मार्ग को खुलवाया ।
ट्रेलर के सड़क के बीचो-बीच पड़ा होने की वजह से वाहनों के आवागमन में दिक्कत आ रही है हालांकि पुलिस का जाब्ता मौके पर मौजूद है और सड़क के नीचे पटरी की तरफ अस्थाई निकासी की व्यवस्था करवाई है जहां से वाहन निकल रहे हैं । थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने सडक के बीच में पड़े ट्रेलर को हटाने के लिए क्रेन मंगवाई है क्रेन आने के बाद ही रास्ता साफ होगा । चालक शराब के नशे में धूत बताया जा रहा है ज्यादा शराब पीने की वजह से यह हादसा हुआ है । इस हादसे में चालक घायल हुआ है उसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरवाड़ में इलाज चल रहा है । अजमेर कोटा स्टेट हाईवे पर ट्रैफिक ज्यादा होने की वजह से आए दिन सड़क हादसे होते हैं और कई लोग बेमौत मारे जाते हैं । 
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement