Article Image
अज्ञात चोरों ने मकान में बोला धावा, चांदी के आभूषण और मोटरसाइकिल लेकर हुए फरार
केकड़ी-(शिवशंकर वैष्णव) सरवाड़ थाना अंतर्गत ग्राम हिंगतड़ा में बीती रात अज्ञात चोरों ने सज्जन s/o रामनिवास कीर के मकान में धावा बोला। चोरों ने मकान मालिक के
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 06, 2024 • 9:15 PM IST
Share This Story
केकड़ी-(शिवशंकर वैष्णव) सरवाड़ थाना अंतर्गत ग्राम हिंगतड़ा में बीती रात अज्ञात चोरों ने सज्जन s/o रामनिवास कीर के मकान में धावा बोला। चोरों ने मकान मालिक के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और दूसरे कमरे में रखे लोहे के बक्से से चांदी के आभूषण और बाहर खड़ी डीलक्स मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए।

घटना का पता तब चला जब अल सुबह करीब 4:00 बजे मकान मालिक जागे और दरवाजा नहीं खुलने पर चीख पुकार मचाई। पड़ोसियों की सहायता से दरवाजा खोला गया। बाहर देखने पर लोहे के बक्से से कपड़े बिखरे हुए मिले और 400 ग्राम चांदी के कड़े गायब थे। साथ ही, बाहर खड़ी डीलक्स मोटरसाइकिल भी गायब थी।
मकान मालिक ने तत्काल सरवाड़ थाना पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement