Article Image
अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के स्थापना दिवस पर 5 सदस्यीय दल राष्ट्रीय अधिवेशन में लेंगे भाग
केकड़ी,30 मई केकड़ी के अधिवक्ता डॉ.मनोज आहूजा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय अधिवक्ता दल 31 मई को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में भा
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 30, 2024 • 10:54 AM IST
Share This Story
केकड़ी,30 मई केकड़ी के अधिवक्ता डॉ.मनोज आहूजा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय अधिवक्ता दल 31 मई को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेगा।अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के अजमेर संभागीय अध्यक्ष एडवोकेट मनोज आहूजा ने बताया कि मंच के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्र कुमार वालेजा ने सभी पदाधिकारियों को आमंत्रित किया है।

अजमेर संभाग के अध्यक्ष मनोज आहूजा के नेतृत्व में अजमेर बार के वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व उपाध्यक्ष अशोक सिंह रावत जो कि अजमेर संभाग के उपाध्यक्ष भी है तथा अजमेर की सेशन कोर्ट के पूर्व लोक अभियोजक महेन्द्र सिंह रावत जो कि मंच के अजमेर संभाग के महामंत्री हैं तथा केकड़ी बार के अध्यक्ष एडवोकेट राम अवतार मीणा जो कि संभाग के संयुक्त सचिव हैं नसीराबाद बार के पूर्व उपाध्यक्ष व पैनल लॉयर हेमंत प्रजापति जो कि संभाग के सचिव हैं सेमीनार में भाग लेंगे।इस मौक़े पर संभागीय अध्यक्ष एडवोकेट डॉ.मनोज आहूजा ने बताया कि अधिवक्ता हितों के लिए संघर्ष करने वाले तथा अधिवक्ता संरक्षण क़ानून लागु करवाने के लिए संघर्षरत देश के सबसे बड़े संगठन अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता मंच की स्थापना तीन वर्ष पूर्व 31 मई को हुई थी तथा स्थापना के बाद से ही प्रतिवर्ष संगठन का स्थापना दिवस मनाया जाकर अधिवक्ता हितों पर चर्चा की जाती है इसी क्रम में इस सेमीनार का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें 5 सदस्यीय सदस्य भाग लेने के लिए केकड़ी से रवाना हुए हैं जिनमें से एडवोकेट अशोकसिंह रावत,महेन्द्र सिंह रावत व हेमंत प्रजापति का केकड़ी पहुँचने पर बार अध्यक्ष राम अवतार मीणा व एडवोकेट मनोज आहूजा ने उनका दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनन्दन किया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
ग्रामीण अवसंरचना विकास के लिए प्रमुख नीतिगत बदलाव की घोषणा की गई
Indian Railways Announces 50 New Amrit Bharat Express Routes
N A
Smart Cities Initiative Reaches Milestone Achievement